
Agri-Tech: महाराष्ट्र–कनाडा साझेदारी पर चर्चा
Discussion on Maharashtra-Canada Partnership in Agri-Tech
मुंबई/प्रतिनिधि : राज्य सरकार कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कृषि शिक्षा, एग्री-फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री और टेक्नोलॉजी आधारित स्टार्टअप्स के जरिए किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र और कनाडा के बीच कृषि और कृषि तकनीक के क्षेत्र में सहयोग मजबूत होने से निवेश के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
कनाडा से उद्योग और अनुसंधान क्षेत्र के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय में कृषि मंत्री से मुलाकात की। इस बैठक में कृषि, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक के दौरान कृषि तकनीक, रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं की प्रारंभिक समीक्षा की गई। भरणे ने कहा कि महाराष्ट्र और कनाडा की कृषि विश्वविद्यालयों के बीच रिसर्च सहयोग बढ़ाना जरूरी है, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा का लाभ मिल सके।



