Trending

Maharashtra : हर जिले में बनेगा टूरिस्ट स्पॉट

Maharashtra: Tourist Spot to Be Developed in Every Distri

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण सुविधाओं और शहरी सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा की है। ग्रामीण विकास मंत्री जयकुमार गोरे ने बताया कि जिन गांवों में श्मशान घाट के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है, वहां जिला कलेक्टरों को विशेष अभियान चलाकर जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सोलापुर जिले में इस मुद्दे को सदस्य रणजीतसिंह मोहिते-पाटिल ने उठाया था। वहीं, उद्योग मंत्री उदय सामंत ने विधान परिषद में कहा कि मुंबई में बढ़ती ऊंची इमारतों को देखते हुए फायर सेफ्टी सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए फायर ब्रिगेड की क्षमता बढ़ाने और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने की योजना है।

राज्य सरकार ने “डेवलप्ड महाराष्ट्र 2047” के लक्ष्य के तहत क्षेत्रीय पर्यटन योजना के माध्यम से 50 पर्यटन स्थलों के विकास की घोषणा की है। वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने बताया कि हर जिले में कम से कम एक प्रमुख पर्यटन स्थल विकसित किया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल एजुकेशन मंत्री हसन मुश्रीफ ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता का भरोसा दिलाया। वहीं पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने मानखुर्द का इंसिनरेशन प्लांट अंबरनाथ शिफ्ट करने की जानकारी दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker