
Gulf Crisis के असर पर महाराष्ट्र सरकार सतर्क
Maharashtra Government on Alert Regarding Impact of Gulf Crisis
मुंबई/प्रतिनिधि: महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा है कि खाड़ी देशों में बन रहे युद्ध जैसे हालात का राज्य की इंडस्ट्री पर असर न पड़े, इसके लिए सरकार सतर्क है और लगातार समीक्षा कर रही है। इस संबंध में छत्रपति संभाजीनगर में उद्यमियों के साथ एक विशेष रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें संभावित संकट से निपटने की रणनीति पर चर्चा हुई।
मंत्री ने बताया कि यदि खाड़ी देशों की स्थिति के कारण तेल और गैस की सप्लाई में बाधा आती है, तो राज्य की इंडस्ट्री पर उसके असर का विस्तृत आकलन किया गया है। इसके साथ ही उद्योगों के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की तलाश पर भी चर्चा की गई। बैठक में बायोगैस और बांस के बागानों जैसे अल्टरनेटिव एनर्जी सिस्टम पर भी विचार किया गया और इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। यह रिपोर्ट जल्द ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। उदय सामंत ने बताया कि वह जल्द ही पुणे, नासिक और नागपुर में उद्योग संगठनों के साथ भी चर्चा करेंगे।



