Trending

West Asia Tensions: महाराष्ट्र में गैस सप्लाई पर नज़र रखने के लिए कमेटियां

West Asia Tensions: Committees Formed to Monitor Gas Supply in Maharashtra

मुंबई/प्रतिनिधि: पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध के माहौल को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने एहतियातन राज्य में एलपीजी गैस की सप्लाई बनाए रखने के लिए ज़िला स्तर पर विशेष कमेटियां गठित करने का फैसला किया है। इन कमेटियों का उद्देश्य घरेलू और व्यावसायिक उपयोग के लिए गैस सिलेंडरों की सप्लाई में किसी भी प्रकार की रुकावट को रोकना और कमी की स्थिति में समन्वय करना है।

फ़ूड, सिविल सप्लाइज़ और कंज्यूमर प्रोटेक्शन विभाग के एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी अनिल डिग्गीकर ने संबंधित एजेंसियों को पूरे राज्य में एलपीजी सप्लाई को सुचारु रखने और आपूर्ति व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर की कमेटियों में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला सप्लाई अधिकारी और सरकारी गैस कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनकी जिम्मेदारी गैस सप्लाई चेन की निगरानी, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और रोज़ाना हालात की समीक्षा कर रिपोर्ट देना होगी। सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर में वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल की संभावनाएं भी तलाशने के निर्देश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker