Trending

West Asia Tensions: भारत ने शांति और कूटनीति पर दिया जोर

West Asia Tensions: India Emphasizes Peace and Diplomacy

दिल्ली/प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेकियन से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने इलाके में बढ़ते तनाव, आम नागरिकों की जान जाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने वैश्विक आपूर्ति शृंखला, विशेषकर ऊर्जा और आवश्यक सामान की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने सभी पक्षों से संवाद और कूटनीतिक प्रयासों के माध्यम से समाधान निकालने की अपील भी की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker