Trending

LPG Production: LPG प्रोडक्शन में 28% बढ़ोतरी: सरकार

28% Increase in LPG Production: Government

दिल्ली/प्रतिनिधि:  केंद्र सरकार के प्रयासों से देश में एलपीजी (LPG) उत्पादन में करीब 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह जानकारी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने नई दिल्ली में खाड़ी क्षेत्र के हालिया तनाव के संदर्भ में आयोजित एक इंटर-मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि भारत आज दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ऑयल रिफाइनिंग देश है, जिससे पेट्रोल और डीज़ल जैसे ईंधनों की उपलब्धता को लेकर देश को राहत मिल रही है। सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

देशभर में इस समय लगभग एक लाख फ्यूल सेल्स पॉइंट सक्रिय हैं, जिनमें अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के हैं। हर दिन करीब 50 लाख एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जा रही है और कहीं भी कमी की सूचना नहीं है। वहीं शिपिंग मंत्रालय ने खाड़ी क्षेत्र में जहाजों की सुरक्षा पर नजर रखने की बात कही, जबकि विदेश मंत्रालय ने वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker