Trending

Rajya Sabha: आज गैर-सरकारी विधेयकों पर चर्चा

Discussion on Private Members' Bills in Rajya Sabha Today

दिल्ली/प्रतिनिधि: राज्यसभा में आज विधायी कार्यों के तहत ‘गैर-सरकारी सदस्यों का विधान कार्य’ सूचीबद्ध है। इस दौरान विभिन्न सांसद अपने-अपने गैर-सरकारी विधेयकों को सदन में पुरःस्थापित करने, वापस लेने तथा पारित कराने का प्रस्ताव रखेंगे।कार्यसूची में कई महत्वपूर्ण विधेयक शामिल हैं, जिनमें ‘लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (संशोधन) विधेयक’ यानी पॉक्सो संशोधन और ‘सूचना का अधिकार (संशोधन) विधेयक’ प्रमुख रूप से विचारार्थ सूचीबद्ध हैं।

इन विधेयकों पर सदस्यों के बीच चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सोमवार, 16 मार्च से शुरू होने वाले सप्ताह के लिए सरकारी कार्यों की रूपरेखा पर सदन में वक्तव्य देंगे। सदन में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय तथा इस्पात मंत्रालय की अनुदान मांगों से संबंधित विभागीय स्थायी समितियों के प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही ग्रामीण विकास मंत्रालय के कार्यकरण पर चल रही महत्वपूर्ण चर्चा भी आज राज्यसभा में जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker