Trending

Lok Sabha: विनियोग विधेयक 2026 पेश करेंगी वित्तमंत्री

Finance Minister to Introduce Lok Sabha Appropriation Bill, 2026

दिल्ली/प्रतिनिधि: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज लोकसभा में कई महत्वपूर्ण वित्तीय और विधायी कार्यों पर चर्चा होगी। वित्तीय कार्यों के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए अनुदानों की अनुपूरक मांगों पर आगे चर्चा और मतदान के बाद ‘विनियोग विधेयक, 2026’ पेश करेंगी। यह विधेयक भारत की संचित निधि से धन के आहरण को अधिकृत करने के लिए लाया जाता है।

केंद्रीय बजट की प्रक्रिया के तहत आज सदन में रेल मंत्रालय तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से संबंधित वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर भी चर्चा और मतदान होगा। इन मंत्रालयों के बजट प्रावधानों और योजनाओं को लेकर सदस्यों द्वारा अपने विचार रखे जाएंगे। दोपहर बाद सदन में संविधान संशोधन सहित कई महत्वपूर्ण प्राइवेट मेंबर बिल भी पेश किए जाएंगे। बजट सत्र का यह चरण सरकार के वित्तीय प्रस्तावों और नीतिगत मुद्दों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker