Trending

Modi–Pezeshkian Talks: शांति और कूटनीति पर जोर

Modi-Pezeshkian Talks: Emphasis on Peace and Diplomacy

दिल्ली/प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से बातचीत कर पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव, नागरिकों की मौत और नागरिक ढांचे को हुए नुकसान को लेकर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए वस्तुओं और ऊर्जा का निर्बाध परिवहन सुनिश्चित रहना बेहद आवश्यक है।बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को तनाव कम करने के लिए संवाद और कूटनीतिक माध्यमों का सहारा लेना चाहिए। भारत ने पश्चिम एशिया में स्थिरता और शांति के लिए अपने समर्थन को दोहराया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker