Trending

PM-KISAN की 22वीं किस्त जारी करेंगे मोदी

Modi to Release 22nd Installment of PM-KISAN

दिल्ली/प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से असम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य में 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर में कोकराझार पहुंचेंगे, जहां वे लगभग 4,570 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भूमि पूजन, आधारशिला और उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री सड़क अवसंरचना परियोजना ‘असम माला 3.0’ के तहत चार फ्लाईओवर और दो पुलों सहित छह सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही कोकराझार में रेलवे की पीरियोडिक ओवरहॉलिंग वर्कशॉप की भी नींव रखी जाएगी।

प्रधानमंत्री तीन नई ट्रेनों—कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस, गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस और नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस—को भी हरी झंडी दिखाएंगे। कोकराझार में जनसभा को संबोधित करने के बाद वे गुवाहाटी जाएंगे, जहां करीब 19,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री देश के 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के लिए PM-KISAN योजना की 22वीं किस्त भी जारी करेंगे। अगले दिन वे सिलचर में लगभग 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker