Trending

Bomb Threat: विधानसभा, BSE और हाई कोर्ट को बम धमकी वाला ईमेल

Bomb Threat Email to the Legislative Assembly, BSE, and High Court

मुंबई /प्रतिनिधि : मुंबई में चल रहे महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र के बीच विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। यह धमकी आज सुबह करीब 6:57 बजे ‘CPA’ की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई थी। ईमेल में विधानसभा के अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), बॉम्बे हाई कोर्ट और मुंबई मेट्रो को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे साउथ मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने एहतियात के तौर पर आज के लिए विधानसभा में विज़िटर्स के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया और सभी एंट्री पास अस्थायी रूप से रद्द कर दिए।

मुंबई पुलिस, स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (SRPF), बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और डॉग स्क्वॉड ने विधान भवन और BSE परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल साइबर सेल और क्राइम ब्रांच धमकी भरे ईमेल की जांच कर रही हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांत रहने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker