
NMMC कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल करने का प्रस्ताव
Proposal to increase the retirement age of NMMC employees to 60 years
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में ‘नवी मुंबई म्युनिसिपल सर्विस एक्सचेंज 2026’ को कुछ सुझावों और संशोधनों के साथ मंजूरी दे दी गई। नए सर्विस नियमों के अनुसार अब नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की रिटायरमेंट की उम्र 58 साल से बढ़ाकर 60 साल कर दी गई है।
बैठक की अध्यक्षता स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन अशोक पाटिल ने की। हाउस लीडर सागर नाइक ने यह प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई अनुभवी अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे प्रशासनिक अनुभव की कमी महसूस हो रही है। ऐसे में सेवा अवधि बढ़ाकर शहर के विकास में उनके अनुभव का लाभ लिया जा सकेगा।सर्विस एक्सचेंज में प्रशासनिक अनुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही, छुट्टी नियम, विभागीय जांच प्रक्रिया और प्रोविडेंट फंड व्यवस्था जैसे कई प्रावधान शामिल हैं। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए नगर निगम की जनरल बॉडी में पेश किया जाएगा।



