
KDMC: स्टैंडिंग कमेटी पर शिवसेना-BJP आमने-सामने
Shiv Sena and BJP Face off Over KDMC Standing Committee
कल्याण/प्रतिनिधि : कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के बाद अब स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन और हाउस लीडर के दो अहम पदों को लेकर शिवसेना और बीजेपी के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 16 फरवरी को होने वाली आम सभा से पहले ही दोनों दलों ने इन पदों पर अपना दावा ठोक दिया है।
बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में यह मांग उठी कि स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन और हाउस लीडर का पद बीजेपी को मिलना चाहिए। बीजेपी के ग्रुप लीडर शशिकांत कांबले ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावना है कि इन अहम पदों पर बीजेपी का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। वहीं शिवसेना ने भी इन पदों पर अपना दावा बरकरार रखा है। शिवसेना के कल्याण शहर प्रमुख रवि पाटिल का कहना है कि अगर मेयर शिवसेना का है तो स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन भी शिवसेना का होना चाहिए। अब सबकी नजर महागठबंधन के शीर्ष नेताओं के फैसले पर टिकी है, जो इन पदों को लेकर अंतिम निर्णय लेंगे।



