Trending

President Murmu करेंगी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

President Draupadi Murmu to Inaugurate International Conference

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एग्री-फूड सिस्टम में महिलाओं की भूमिका पर आयोजित एक महत्वपूर्ण ग्लोबल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगी। यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को लेकर वैश्विक स्तर पर मंथन का मंच बनेगा। इस सम्मेलन का मुख्य विषय “तरक्की को बढ़ावा देकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की कोशिश” रखा गया है। सम्मेलन का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब यूनाइटेड नेशंस ने वर्ष 2026 को महिला किसानों का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के डायरेक्टर जनरल ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस जेंडर-रिस्पॉन्सिव नीतियों के निर्माण, कृषि में तकनीकी नवाचार और समावेशी विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी। सम्मेलन में 700 से अधिक विशेषज्ञों के भाग लेने की उम्मीद है। इसमें भारत सहित विभिन्न देशों के वैज्ञानिक, नीति-निर्माता, उद्योग प्रतिनिधि, उद्यमी, विकास विशेषज्ञ, महिला किसान, स्टार्टअप और छात्र हिस्सा लेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker