
Nana Patole का JNPT दौरा, सरकार को लिखेंगे खत
Nana Patole Visits JNPT, Will Write Letter to Government
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट (JNPT) पर करीब 4000 निर्यात कंटेनर फँसने से किसानों और व्यापारियों को भारी नुकसान की आशंका है। इस मामले का जायज़ा लेने के लिए नाना पटोले पोर्ट पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।पटोले ने कहा कि बड़ी संख्या में कंटेनर लंबे समय से पोर्ट पर खड़े हैं, जिनमें सब्ज़ियाँ, प्याज़, आलू, चावल, मछली और अन्य खाद्य उत्पाद निर्यात के लिए रखे गए हैं। कई कंटेनर एयर-कंडीशंड (रीफर कंटेनर) हैं, जिनकी बिजली का खर्च किसानों और व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान-इज़राइल-अमेरिका के बीच तनाव और केंद्र सरकार की बिना योजना की व्यवस्था के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। यदि समय रहते सरकार ने हस्तक्षेप किया होता तो यह संकट टाला जा सकता था। पटोले ने मांग की कि किसानों और व्यापारियों को होने वाले नुकसान की भरपाई केंद्र और राज्य सरकार मिलकर करें। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर और विधानसभा में भी उठाया जाएगा।



