Indian Army: सेना को हाईटेक बनाने की तैयारी
Preparations to Make the Indian Army Hi-Tech

दिल्ली/प्रतिनिधि : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए ‘डिफेंस फोर्सेज विजन’ नामक एक महत्वपूर्ण रणनीतिक रोडमैप जारी किया। यह दस्तावेज़ हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ द्वारा तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य भारतीय सेना को आधुनिक, एकीकृत और तकनीकी रूप से सक्षम बल में बदलना है।सरकार के अनुसार यह विजन भारत के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
इसमें भविष्य के युद्धों की चुनौतियों से निपटने के लिए नवाचार, उन्नत तकनीक और आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली पर विशेष जोर दिया गया है। इस योजना के तहत सशस्त्र बलों को अधिक इंटीग्रेटेड, मल्टी-डोमेन और फुर्तीली फोर्स बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि बदलते वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल में भारत के रणनीतिक हितों की रक्षा की जा सके। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस विजन में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और स्वदेशी तकनीक के विकास को भी प्राथमिकता दी गई है।



