Trending

Navi Mumbai: ऐरोली में अवैध निर्माण पर मनपा की कार्रवाई

Municipal Corporation Takes Action Against Illegal Construction in Airoli

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग ने ऐरोली प्रभाग में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बेदखली अभियान चलाया। यह कार्रवाई आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे के निर्देश तथा अपर आयुक्त (2) डॉ. राहुल गेठे और उप आयुक्त (अतिक्रमण) डॉ. कैलाश गायकवाड़ के मार्गदर्शन में की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, श्री केशव गजानन पाटिल ने ऐरोली के सेक्टर-1 स्थित देशमुखवाड़ी में मकान क्रमांक 1725 पर बिना अनुमति निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इस संबंध में महाराष्ट्र क्षेत्रीय योजना एवं नगर नियोजन अधिनियम 1966 की धारा 54 के तहत 29 नवंबर 2023 को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई की गई। ऐरोली डिवीजन की सहायक आयुक्त साधना पाटिल की निगरानी में चलाए गए अभियान में अवैध निर्माण के हिस्से को तोड़ा गया। इस दौरान अतिक्रमण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, 14 मजदूर, 6 ब्रेकर, 1 गैस कटर और पुलिस बल तैनात किया गया था। मनपा प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker