Trending

T20 World Cup: भारत की जीत का जश्न, महाराष्ट्र के कई शहरों में हंगामा

T20 World Cup : Chaos erupts in some areas amid India's victory

मुंबई/प्रतिनिधी : टीम इंडिया ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस शानदार जीत के बाद पूरे देश के साथ महाराष्ट्र में भी जबरदस्त जश्न देखने को मिला। हालांकि कुछ जगहों पर यह जश्न तनाव में बदल गया।

सांगली के मिराज स्थित लक्ष्मी मार्केट में जश्न के दौरान कुछ युवाओं के हंगामे के कारण पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं मारुति चौक पर पटाखों की चिंगारी से एक दुकान की छत पर आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझा दिया। अकोला के हरिहरपेठ इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया जो पत्थरबाजी में बदल गया। इस दौरान कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कुछ लोग घायल हुए। पुणे के FC रोड पर युवाओं की भीड़ से ट्रैफिक जाम हो गया, जबकि अमरावती में पटाखे फेंककर जश्न मनाने की घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker