T20 World Cup: टीम इंडिया की जीत से देश झूम उठा
T20 World Cup: Team India's victory rejoices the nation

मुंबई/प्रतिनिधि : टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। मैच खत्म होते ही देशभर में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए और पटाखे फोड़कर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। हर तरफ “भारत माता की जय” और टीम इंडिया के समर्थन में नारे गूंजते रहे।
मुंबई में दादर समेत शहर के कई इलाकों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया। मुंबई एयरपोर्ट पर भी यात्रियों और क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ठाणे में लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वहीं नागपुर के धरमपेठ इलाके में क्रिकेट फैंस तिरंगा झंडा लहराते हुए और पटाखे फोड़कर जश्न मनाते नजर आए। भिवंडी, जालना और धुले समेत राज्य के कई हिस्सों में भी डीजे, ताशा और आतिशबाजी के बीच टीम इंडिया की जीत का जश्न देर रात तक चलता रहा।



