Trending

India-Japan संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्मा गार्डियन

India-Japan Joint Military Exercise Dharma Guardian

विशेष/प्रतिनिधि : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौबटिया में भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्जियन’ का सातवां संस्करण 24 फरवरी से 08 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। वर्ष 2018 से शुरू हुआ यह वार्षिक सैन्य अभ्यास भारत और जापान में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है और दोनों देशों के रक्षा सहयोग का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

इस अभ्यास का उद्देश्य साझा सुरक्षा चुनौतियों से निपटना, आतंकवाद के बदलते स्वरूप के खिलाफ संयुक्त रणनीति विकसित करना और दोनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने काउंटर इंसर्जेंसी और काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन, शहरी युद्ध कौशल तथा जटिल और पहाड़ी भूभाग में अभियान संचालन का संयुक्त अभ्यास किया। इस सैन्य अभ्यास ने भारत और जापान के बीच बढ़ते सामरिक संबंधों को और मजबूत किया है तथा क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और उन्नत रक्षा सहयोग के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker