Rang Panchami: उज्जैन में निकली भव्य ध्वज यात्रा
A Grand Flag Procession was Held in Ujjain on Rang Panchami

उज्जैन/प्रतिनिधि : रंग पंचमी के अवसर पर उज्जैन में रविवार शाम परंपरा अनुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर से भव्य ध्वज चल समारोह निकाला गया। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत मंदिर परिसर में भगवान श्री वीरभद्र के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या की मौजूदगी में ध्वज यात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई।
चल समारोह में आकर्षक झांकियां, बैण्ड दल और विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर और जयकारों के साथ ध्वज यात्रा का स्वागत किया। इस आयोजन ने उज्जैन की समृद्ध धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को एक बार फिर जीवंत कर दिया।इससे पहले रविवार सुबह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान वीरभद्र का पूजन किया और ध्वजों का विधिवत पूजन कर ध्वज यात्रा की मंगल शुरुआत की।



