T20 WorldCup: भारत ने 3rd बार जीता T20 वर्ल्ड कप
India Creates History, Wins T20 World Cup for the Third Time

विशेष/प्रतिनिधि : भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत ने लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया और घरेलू धरती पर ट्रॉफी जीतने वाला देश भी बना। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने तीन बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। फाइनल मुकाबले में भारत ने 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो T20 इंटरनेशनल के नॉकआउट चरण का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने यह मैच 96 रन से जीतकर वर्ल्ड कप इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 321 रन बनाए और एक T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। फाइनल में संजू और अभिषेक की 98 रन की ओपनिंग साझेदारी भी एक नया रिकॉर्ड बनी। गेंदबाज़ी में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने 14-14 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।



