T20 Finals: रेलवे ने शुरू की स्पेशल ट्रेन सेवा
T20 World Cup Final: Railways Launches Special Train Service

मुंबई/प्रतिनिधि : अहमदाबाद में होने वाले इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्रिकेट फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने मुंबई और पुणे से अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। फैंस की सुविधा के लिए कुल चार स्पेशल ट्रेन सर्विस संचालित की जाएंगी, जिनमें अहमदाबाद के लिए दो और वापसी के लिए दो ट्रेनें शामिल हैं।
इनमें से एक एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन आज रात 10 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से रवाना होगी, जबकि दूसरी ट्रेन शाम 5:30 बजे पुणे से अहमदाबाद के लिए निकलेगी। मैच के बाद वापसी के लिए ये ट्रेनें 9 मार्च को अहमदाबाद से सुबह 4 बजे मुंबई और दोपहर 2 बजे पुणे के लिए प्रस्थान करेंगी। मुंबई से जाने वाली ट्रेन दादर, ठाणे, वसई रोड, सूरत और वडोदरा में रुकेगी, जबकि पुणे से चलने वाली ट्रेन लोनावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत और वडोदरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इन ट्रेनों के लिए कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों पर बुकिंग शुरू कर दी गई है।



