
Koparkhairane Accident: शिंदे सेना देगी ₹5 लाख सहायता
Koparkhairane Accident: Shinde Sena to Provide ₹5 lakh Assistance
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके में गुरुवार शाम एक ट्यूशन क्लास में बड़ा हादसा हो गया, जब अचानक छत का स्लैब गिर गया। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 11 छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए। यह घटना सेक्टर-2 स्थित विद्या भवन सोसायटी में हुई, जहां एक प्राइवेट ट्यूशन क्लास चल रही थी।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के डिप्टी लीडर और विरोधी पक्ष नेता विजय चौगुले ने बताया कि मृत छात्र के परिवार को शिंदे सेना की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज में भी पार्टी सहयोग करेगी। चौगुले ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और एक बच्चे की मौत से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए इमारतों की सुरक्षा जांच और जरूरी सावधानियां सुनिश्चित की जाएं।



