Trending

Nepal Elections: बालेंद्र शाह की पार्टी बड़ी बढ़त पर

Nepal Elections: Balendra Shah's Party Takes a Big Lead

विशेष/प्रतिनिधि : नेपाल में आम चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में बालेंद्र शाह की नेशनल इंडिपेंडेंट पार्टी बड़ी बढ़त हासिल करती नजर आ रही है। नेपाल चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक 165 में से 28 सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इनमें नेशनल इंडिपेंडेंट पार्टी ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की है और 97 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं नेपाल कांग्रेस ने अब तक पांच सीटें जीती हैं और नौ सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती नतीजे बताते हैं कि इस बार चुनाव में नई राजनीतिक ताकत उभरकर सामने आ रही है। नेपाल की संसद में कुल 275 सदस्य होते हैं। इनमें से 165 सदस्य सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं, जबकि शेष 110 सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के जरिए चुने जाते हैं। अभी मतगणना जारी है और अंतिम नतीजों का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती रुझान नेपाल की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker