Trending

West Asia Crisis: 7,205 भारतीय सुरक्षित लौटे

West Asia Crisis: 7,205 Indians Return Safely

दिल्ली/प्रतिनिधि : वेस्ट एशिया में बिगड़ते हालात के बीच भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि क्षेत्र में चल रही परिस्थितियों और हवाई यात्रा पर उसके प्रभाव की लगातार निगरानी की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरलाइंस को हालात के अनुसार अपनी उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव करने की सलाह दी गई है।

मंत्रालय के मुताबिक 5 मार्च से अब तक वेस्ट एशिया से कुल 40 फ्लाइट्स भारत पहुंच चुकी हैं। इन उड़ानों के जरिए 7,205 भारतीय नागरिक सुरक्षित अपने देश वापस लौट आए हैं। सरकार और एयरलाइंस मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो। सिविल एविएशन मंत्रालय ने कहा कि अगर हालात में कोई बदलाव होता है तो उसी के अनुसार आगे की उड़ानों और संचालन से जुड़े फैसले लिए जाएंगे। सरकार लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker