Trending

Inflation Shock: LPG सिलेंडर की कीमत ₹115 बढ़ी

Inflation Shock: Commercial LPG Cylinder Price Hiked by ₹115

दिल्ली/प्रतिनिधि : देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। आज से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। इसी के साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी 115 रुपये की वृद्धि की गई है।

नई दरों के बाद मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 855.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1,853 रुपये में मिलेगा। यह बढ़ोतरी पूरे देश में लागू की गई है। गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता की रसोई के बजट पर पड़ने वाला है। साथ ही होटल, ढाबे और छोटे व्यवसाय चलाने वालों के लिए भी खर्च बढ़ सकता है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker