Trending

Maharashtra Budget: सस्टेनेबल एनर्जी पर राज्य का फोकस

Maharashtra Budget: State Focuses on Sustainable Energy

मुंबई/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में महाराष्ट्र के दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा विजन प्लान रखा गया है। सरकार ने अगले 25 वर्षों के लिए राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र को पहले एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और वर्ष 2047 तक इसे 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

बजट में कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र के व्यापक विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। इसके तहत कृषि क्षेत्र का उत्पादन 50 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 500 बिलियन डॉलर करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं औद्योगिक क्षेत्र की जीडीपी को 123 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 1500 बिलियन डॉलर और सेवा क्षेत्र की जीडीपी को 312 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 3000 बिलियन डॉलर तक ले जाने की योजना है। वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में भी सफल रही है। फिस्कल डेफिसिट जीडीपी के 3 प्रतिशत से नीचे है, जबकि रेवेन्यू डेफिसिट भी 1 प्रतिशत से कम है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित महाराष्ट्र के विजन को साकार करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker