Trending

Rajasthan: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का आज शिलान्यास

Rajasthan: Foundation Stone Laid for Kota-Bundi Greenfield Airport today

राजस्थान/प्रतिनिधि : राजस्थान के कोटा में आज कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। समारोह में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद रहेंगे। करीब 157 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजस्थान सरकार ने एयरपोर्ट के लिए 440 हेक्टेयर जमीन ट्रांसफर कर दी है, जिससे A321 श्रेणी के विमान संचालन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

परियोजना के तहत लगभग 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में आधुनिक टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा। एयरपोर्ट की क्षमता पीक आवर्स में करीब 1,000 यात्रियों को संभालने की होगी, जबकि सालाना लगभग 20 लाख यात्रियों के आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस एयरपोर्ट के बनने से कोटा और बूंदी क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा पर्यटन, व्यापार और उद्योग को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker