
Green Fuel को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार
Central Government Promoting Green Fuels
पुणे/प्रतिनिधि : पुणे में आयोजित कंप्रेस्ड बायोगैस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार पारंपरिक पेट्रोल और डीज़ल के विकल्प के रूप में इथेनॉल, CNG और बायोगैस जैसे ग्रीन फ्यूल को तेजी से बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और बायोगैस जैसे वैकल्पिक ईंधनों को इसमें अहम भूमिका निभानी होगी।
गडकरी ने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल के अत्यधिक उपयोग से कार्बन उत्सर्जन बढ़ रहा है, जिसका प्रतिकूल असर पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार स्वच्छ और हरित ईंधनों के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि पुणे के यशदा में आयोजित यह सम्मेलन “कचरे से खुशहाली” के विचार को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथ ही इस क्षेत्र में नए स्टार्टअप्स और निवेश को भी सरकार प्रोत्साहित कर रही है।



