Trending

Maharashtra Budget में ग्रामीण विकास पर जोर

Rural Development Emphasized in Maharashtra Budget

मुंबई/प्रतिनिधि : राज्य सरकार ने बजट में ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। खेत पनांद सड़कों को मजबूत करने और उनके निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री बलिराजा शेत पनांद रोड स्कीम लागू करने का ऐलान किया गया है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेतों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है, जिससे कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के तहत राज्य में करीब 23 हजार किलोमीटर सड़कों और पुलों के निर्माण की घोषणा की गई है। सरकार का कहना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। वहीं ग्रामीण गरीबों के लिए आवास के क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) फेज़-2 के तहत 27 लाख 87 हजार घरों को मंजूरी दी गई है। इन घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार अतिरिक्त सब्सिडी भी प्रदान करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker