Trending

T20 World Cup: अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड का महामुकाबला

T20 World Cup: India-New Zealand clash in Ahmedabad

विशेष/प्रतिनिधि : टी20 विश्व कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

फाइनल मुकाबले से पहले भव्य क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जिसमें इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन अपनी प्रस्तुति देंगे। आईसीसी ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि कार्यक्रम भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा। अपनी दमदार आवाज और ऊर्जा से भरपूर स्टेज परफॉर्मेंस के लिए मशहूर रिकी मार्टिन का शो दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा। आईसीसी के मुताबिक फाइनल के दिन स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। इसके बाद क्लोजिंग सेरेमनी होगी और फिर भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। भारत चौथी बार टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचा है और लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker