Trending

Indian Oil : तेल की कमी की खबरें बेबुनियाद

Reports of oil shortages are baseless: Indian Oil

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश में पेट्रोल और डीज़ल की उपलब्धता को लेकर उठ रही आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा है कि भारत में तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता नागरिकों के लिए सस्ता और टिकाऊ ईंधन सुनिश्चित करना है। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बीच कुछ जगहों पर ईंधन की कमी की खबरें सामने आई हैं, लेकिन भारत में सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और आपूर्ति व वितरण में कोई बाधा नहीं है।

इस बीच, इंडियन ऑयल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीज़ल की कमी की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। कंपनी ने कहा कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई चेन सुचारू रूप से काम कर रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker