News Channel TRP रेटिंग पर चार हफ्ते की रोक
Four-Week Ban on News Channel TRP Ratings

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) को अगले चार हफ्तों के लिए न्यूज़ चैनलों की रेटिंग जारी करने पर तुरंत रोक लगाने का निर्देश दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब कुछ चैनल इज़राइल-ईरान संघर्ष को लेकर संवेदनशील और अस्पष्ट खबरें प्रसारित कर रहे हैं। मंत्रालय का कहना है कि बिना पुष्टि वाली या अतिरंजित रिपोर्टिंग से आम लोगों में अनावश्यक डर और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। खासतौर पर उन क्षेत्रों में जहां लोगों के रिश्तेदार या परिचित इन देशों में रहते हैं, वहां इस तरह की खबरें चिंता का कारण बन रही हैं।
सरकार ने BARC को निर्देश दिया है कि वह अगले आदेश तक चार सप्ताह के लिए न्यूज़ चैनलों की TRP रेटिंग जारी न करे। इस अवधि में चैनलों की कवरेज और प्रसारण मानकों की समीक्षा भी की जाएगी। सरकार ने मीडिया संस्थानों से जिम्मेदार और संतुलित रिपोर्टिंग करने की अपील की है।



