Trending

Maharashtra: Heatwave की दस्तक, लोगों को सावधानी की सलाह

Heatwave Hits Maharashtra, Caution Advised

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में मार्च के पहले ही सप्ताह में गर्मी ने तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। अमरावती में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे मार्च के पहले सप्ताह का 14 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। अचानक बढ़ी गर्मी से लोग परेशान हैं और दोपहिया वाहन चालकों को धूप से बचने के लिए चेहरा और सिर ढककर निकलना पड़ रहा है।

कोंकण क्षेत्र के चिपलून और खेड़ में भी तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और अगले तीन दिनों में तापमान 2–3 डिग्री और बढ़ने की संभावना जताई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जलगांव जिले में 9 मार्च से सभी सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों को सुबह के सत्र में चलाने का आदेश दिया गया है। वहीं चंद्रपुर में भी तापमान 38 डिग्री दर्ज हुआ और इसे दुनिया का सबसे गर्म शहर बताया गया है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर की धूप से बचने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker