Trending

Navi Mumbai: इमारत का स्लैब गिरा, 11 बच्चे घायल

Building Slab Collapses in Navi Mumbai, Injuring 11 Children

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई के कोपरखैरणे सेक्टर-2 स्थित विद्या भवन अपार्टमेंट में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। प्लॉट नंबर 12 स्थित इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट नंबर 02 में श्यामली चौधरी होम ट्यूशन क्लास चला रही थीं। उस समय कमरे में करीब 11 बच्चे मौजूद थे। शाम लगभग 4:30 से 5 बजे के बीच अचानक फ्लैट का स्लैब गिर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और कई बच्चे घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नवी मुंबई महानगरपालिका की वाशी, कोपरखैरणे और ऐरोली फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस की मदद से तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एपेक्स, लायंस क्लब, असलॉन और साईज्योत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 13 वर्षीय मनीष म्हसे की मौत हो गई।

मेयर सुजाता पाटिल, डिप्टी मेयर दशरथ भगत और म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. कैलाश शिंदे ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इमारत को खाली कराकर निवासियों के लिए अन्नासाहेब पाटिल सांस्कृतिक भवन में अस्थायी व्यवस्था की गई है तथा बिल्डिंग का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker