Trending

T20 World Cup: इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा

T20 World Cup: India Beats England to Reach Final

मुंबई/प्रतिनिधि : भारत ने टी-20 क्रिकेट विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी-20 विश्व कप के किसी भी नॉकआउट मुकाबले में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। भारतीय पारी के दौरान कुल 19 छक्के लगे, जो इस टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में एक नया रिकॉर्ड है।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत थोड़ी धीमी रही और अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 97 रन की अहम साझेदारी हुई। ईशान किशन 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली। शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन और हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को 253 रन तक पहुंचाया।

इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी और भारत ने 7 रन से जीत दर्ज की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। फिल सॉल्ट 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद हैरी ब्रुक भी जल्दी पवेलियन लौट गए। जोस बटलर 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हुए। विल जैक्स और जेकब बीथेल ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन जोड़कर मुकाबले को रोमांचक बनाया, लेकिन अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। अंततः इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी और भारत ने 7 रन से जीत दर्ज की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker