
Major Maharashtra Cabinet Decision: धर्मांतरण विरोधी बिल को मंज़ूरी
Major Maharashtra Cabinet Decision: Anti-Conversion Bill Approved
मुंबई/प्रतिनिधि : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में धर्मांतरण विरोधी बिल को मंज़ूरी दे दी गई है, जिसके संबंध में जल्द ही सरकारी आदेश जारी किया जाएगा। इस कानून के तहत यदि कोई व्यक्ति जबरदस्ती, धोखाधड़ी या लालच देकर किसी का धर्म परिवर्तन कराता है, तो उसके खिलाफ गैर-जमानती मामला दर्ज किया जाएगा। मंत्री नितेश राणे ने बताया कि कानून से जुड़े सभी नियम और प्रावधान जल्द ही सार्वजनिक किए जाएंगे।
इसके अलावा कैबिनेट ने मुंबई के देवनार स्थित धारावी क्षेत्र में 436 झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के पुनर्वास को भी मंज़ूरी दी है। यह पुनर्वास करीब 11 हजार वर्ग मीटर भूमि पर किया जाएगा और इसमें 1999 में धारावी में लगी भीषण आग से प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही कोल्हापुर के शेंडा पार्क क्षेत्र में लगभग 35 हेक्टेयर भूमि पर MIDC द्वारा IT पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंज़ूरी दे दी है।



