
Maharashtra Budget: CM फडणवीस आज पेश करेंगे महाराष्ट्र का बजट
CM Fadnavis to present Maharashtra's budget today
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस आज दोपहर राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट से पहले वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए राज्य की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर लगातार पांचवें साल मजबूत रहने का अनुमान है और मौजूदा वित्तीय वर्ष में 7.9 प्रतिशत की ग्रोथ की उम्मीद जताई गई है, जो देश की अनुमानित वृद्धि दर से अधिक है।
रिपोर्ट के मुताबिक सर्विस सेक्टर में 9 प्रतिशत, इंडस्ट्रियल सेक्टर में 5.7 प्रतिशत और कृषि क्षेत्र में 3.4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 51 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है, जबकि वास्तविक जीडीपी लगभग 29 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। महाराष्ट्र में बेरोजगारी दर घटकर 3.3 प्रतिशत हो गई है और प्रति व्यक्ति आय 3.47 लाख रुपये तक पहुंच गई है। देश के कुल एफडीआई में राज्य की हिस्सेदारी 31 प्रतिशत बताई गई है।



