Trending

Legislative Assembly: पेश हुई 2025-26 की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट

Economic Survey Report for 2025-26 Presented in the Legislative Assembly

मुंबई/प्रतिनिधि : वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण आज विधानसभा में पेश किया गया। वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने सदन में रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार पांचवें वर्ष भी मजबूत वृद्धि दर्ज करने की राह पर है। रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष में राज्य की आर्थिक वृद्धि दर लगभग 7.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि राज्य की अर्थव्यवस्था देश की सबसे मजबूत और तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। इसकी मजबूती का आधार कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र का संतुलित और विविध ढांचा है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में सड़क, मेट्रो, बंदरगाह, एयरपोर्ट, औद्योगिक कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश से बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिली है। साथ ही ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, डिजिटल गवर्नेंस और सेक्टर-विशेष सुधारों ने राज्य की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को और मजबूत किया है। सरकार का मानना है कि इन सुधारों और निवेश के चलते आने वाले वर्षों में राज्य की आर्थिक प्रगति और तेज़ होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker