Trending

Tukaram Beej: देहू में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

A Flood of Devotees Gathered for Tukaram Beej in Dehu

पुणे/प्रतिनिधि : संत श्रेष्ठ तुकाराम महाराज का वैकुंठगमन दिवस, जिसे तुकाराम बीज के रूप में मनाया जाता है, आज पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लाखों वारकरी भक्त देहू नगर में प्रवेश कर रहे हैं। देहू नगर पंचायत प्रशासन ने श्रद्धालुओं के स्वागत और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ की हैं। सफाई के लिहाज से मुख्य मेहराब, मंदिर परिसर तथा 14 तालकरी मार्गों की विशेष सफाई की गई है। सफाई कर्मचारी लगातार स्वच्छता अभियान में जुटे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर कुल 34 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

संत तुकाराम 17वीं सदी के महान वारकरी संत और लोककवि थे। उनका जन्म देहू गांव में माघ शुद्ध पंचमी को हुआ था। पंढरपुर के विठोबा उनके आराध्य देव थे। अपनी सरल और जनभाषा में लिखी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने समाज को नई दिशा दी और संत ज्ञानेश्वर द्वारा शुरू किए गए वारकरी पंथ को नई ऊंचाई तक पहुंचाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker