PM Modi करेंगे रायसीना डायलॉग का उद्घाटन
PM Modi to Inaugurate Raisina Dialogue

दिल्ली/प्रतिनिधि : रायसीना डायलॉग के 11वें संस्करण का उद्घाटन आज शाम नई दिल्ली में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस प्रतिष्ठित सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र में डॉ. अलेक्जेंडर स्टब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे। रायसीना डायलॉग भारत का प्रमुख वैश्विक सम्मेलन है, जिसमें भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाती है। इस वर्ष सम्मेलन का विषय “संस्कार – दृढ़ता, सामंजस्य, उन्नति” रखा गया है।
तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में दुनिया के 110 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसमें मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, संसद सदस्य, सैन्य कमांडर, नीति विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रमुख लोग शामिल होंगे। करीब 2700 प्रतिभागी इस सम्मेलन में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे, जबकि इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकेगा। सम्मेलन में वैश्विक चुनौतियों, विवादित सीमाओं, व्यापार, संसाधनों और नए वैश्विक गठबंधनों जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।



