Trending

Rajya Sabha Elections: शरद पवार को MVA का समर्थन

Rajya Sabha Elections: MVA Supports Sharad Pawar

मुंबई/प्रतिनिधि : महाविकास अघाड़ी ने राज्यसभा चुनाव के लिए शरद पवार की उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। यह जानकारी सांसद सुप्रिया सुले ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। सुप्रिया सुळे ने बताया कि महाविकास अघाड़ी के सभी घटक दलों ने वरिष्ठ नेता Sharad Pawar की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। उन्होंने इस समर्थन के लिए कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) सहित सभी सहयोगी दलों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि शरद पवार महाविकास अघाड़ी के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरद पवार गट) के कई नेताओं ने पवार को राज्यसभा के लिए नामित करने का प्रस्ताव कांग्रेस के सामने रखा था, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व ने इस पर सहमति दी। इस मुद्दे पर सुप्रिया सुले और जयंत पाटील ने कलउद्धव ठाकरे से भी मुलाकात कर समर्थन पर चर्चा की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker