Trending

Dharma Guardian 2026: आतंकवाद से निपटने की संयुक्त तैयारी

Dharma Guardian 2026: Joint Preparations to Combat Terrorism

विशेष/प्रतिनिधि : उत्तराखंड के चौबट्टिया में भारत और जापान के बीच दो सप्ताह का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन 2026’ उत्साह के साथ जारी है। भारत और जापान में बारी-बारी से आयोजित होने वाला यह अभ्यास इस श्रृंखला का सातवां संस्करण है, जो 9 मार्च तक चलेगा। इस संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों के 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं। जापान की ओर से जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स की 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट और भारत की ओर से लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी इसमें शामिल है।

अभ्यास का मुख्य उद्देश्य अर्ध-शहरी वातावरण में संयुक्त अभियानों के संचालन की क्षमता को मजबूत करना और दोनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना है। बदलती वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों और आतंकवाद के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह अभ्यास काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगले दो सप्ताह में सैनिक संयुक्त योजना, सामरिक समन्वय और उच्च स्तरीय शारीरिक दक्षता से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी युद्ध क्षमता और आपसी सहयोग को और सुदृढ़ करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker