
Mumbai : 27-28 को पल्स मेडिकल कॉन्फ्रेंस
Pulse Medical Conference to be held in Mumbai on the 27th and 28th
मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में 27 और 28 तारीख को आयोजित होने वाली पल्स मेडिकल कॉन्फ्रेंस के संदर्भ में बुधवार को विधान भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से नई तकनीकें और शोध सामने आ रहे हैं। पल्स कॉन्फ्रेंस इन नई तकनीकों, रिसर्च, पुरानी बीमारियों के किफायती इलाज और बीमारियों की रोकथाम से जुड़े समाधानों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह की पहल से वैश्विक स्तर पर हेल्थ सेक्टर में महाराष्ट्र की पहचान और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी नई चुनौतियों का सामना करने के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही उन्होंने निजी क्षेत्र से भी अपील की कि वे रिसर्च और इनोवेशन के माध्यम से स्वास्थ्य क्षेत्र की समस्याओं के समाधान खोजने में सक्रिय भूमिका निभाएं।



