Trending

IRIS Dena Incident: 180 नाविकों में कई लापता

IRIS Dena Incident: Many Missing Among 180 Sailors

दिल्ली/प्रतिनिधि : श्रीलंका के तट के पास समुद्र में एक बड़ा सैन्य हादसा सामने आया है। ईरान का युद्धपोत IRIS देना पनडुब्बी से हुए हमले के बाद डूब गया। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रमुख ने पुष्टि की है कि इस युद्धपोत पर हमला अमेरिकी सबमरीन द्वारा किया गया था। जहाज पर कुल 180 नाविक सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 75 नाविक घायल हुए हैं, जबकि 101 अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

डूबने से पहले जहाज के चालक दल ने जोरदार विस्फोट की सूचना दी थी। श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता बुद्धिका संपथ ने कोलंबो में पत्रकारों को बताया कि जिस क्षेत्र में युद्धपोत डूबा, वहां से कुछ नौसैनिकों के शव बरामद किए गए हैं और बाकी लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि यह युद्धपोत 18 फरवरी को भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में शामिल होने के बाद ईरान लौट रहा था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker