PM Modi से मिलेंगे फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब
Finnish President Stubb to Meet PM Modi

दिल्ली/प्रतिनिधि : फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान वे आज नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों के आदान-प्रदान की भी उम्मीद जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि बैठक में तकनीक, शिक्षा, व्यापार, ऊर्जा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दौरे के दौरान राष्ट्रपति स्टब शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी भेंट करेंगे। राष्ट्रपति स्टब का यह दौरा भारत-फिनलैंड संबंधों को नई दिशा देने और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।



