Trending

Rajya Sabha: चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम दिन

Last Day to File Nominations for Rajya Sabha Elections

दिल्ली/प्रतिनिधि : राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को की जाएगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च तय की गई है। इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

इन चुनावों में महाराष्ट्र की सात, तमिलनाडु की छह, बिहार और पश्चिम बंगाल की पांच-पांच, ओडिशा की चार, असम की तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा की दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश की एक सीट शामिल है। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके ने कांग्रेस सहित सहयोगी दलों के साथ बड़ा गठबंधन बनाया है। समझौते के तहत कांग्रेस को राज्यसभा की एक सीट दी जाएगी। वहीं राजनीतिक नजरें बिहार पर भी टिकी हुई हैं, जहां मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker