Nitish Kumar राज्यसभा के लिए आज कर सकते हैं नामांकन
Nitish Kumar may file his nomination for Rajya Sabha today.

दिल्ली/प्रतिनिधि : बिहार की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें सामने आईं। खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं, हालांकि इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मुद्दे पर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस बारे में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के सभी नेता चाहते हैं कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं और पार्टी की गतिविधियों में हिस्सा लें।
वहीं जेडीयू के एमएलसी संजय गांधी ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार जो भी फैसला लेंगे, पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता उसका समर्थन करेंगे।नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने की खबरों से बिहार की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और आने वाले दिनों में स्थिति और साफ हो सकती है।



