Karnataka Visit: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज कर्नाटक दौरे पर
Vice President C.P. Radhakrishnan visits Karnataka today.

दिल्ली/प्रतिनिधि : उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan आज कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे Karnataka के Belagavi district स्थित प्रसिद्ध Shri Veerabhadreshwar Temple में आयोजित विशेष धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।कार्यक्रम के तहत मंदिर के राजगोपुरम कलशारोहण और महाकुंभाभिषेक समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह धार्मिक आयोजन मंदिर के पुनर्निर्माण और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, धार्मिक गुरु और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस आयोजन की तैयारियां कई दिनों से चल रही हैं और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उपराष्ट्रपति का यह दौरा क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को और अधिक मजबूती देने वाला माना जा रहा है।



